औरंगाबाद: करंट की चपेट में आने से एक महिला की हो गई। मृतका की पहचान फेसर गांव निवासी सुरेश पासवान की पत्नी मंजू देवी के तौर पर की गई है। मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवारों के लिए प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
मृतक महिला के पति सुरेश ने बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग सोने की तैयारी में थे। मृतक पत्नी मंजू भी अपने बच्ची के साथ सोने चली गई। रात के समय में गर्मी काफी थी, वह कमरे में रखे स्टैंड फैन को चलाने की कोशिश कर रही थी। अचानक पंखा में करंट आ गया। झटका लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ी। फिर किसी तरह उसे लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचे। मगर तबतक काफी देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीड़ित परिवार को मिलना चाहिए मुआवजा
मंजू की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुरेश की घर की स्थिति ठीक नहीं है, वो किसी तरह से मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण करता है ।उसके चार बच्चे हैं। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए।