बक्सर। बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव में गुरुवार की सुबह दौड़ का अभ्यास कर रहे 29 वर्षीय युवक को अपराधियो ने गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गोली युवक के सिर को छूती हुई निकल गई है। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास करने गांव के बाहर मैदान में गया था। इसी दौरान उसे असामाजिक तत्व के लोगो ने गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल तथा फिर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार लखन डेहरा गांव निवासी सुरेश यादव के 29 वर्षीय पुत्र जितेंद्र यादव हर रोज की तरह बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की दौड़ की तैयारी करने के लिए ग्राउंड में गया था। उनके साथ दौड़ का अभ्यास करने वाले ही कुछ अन्य युवकों ने ही उन्हें गोली मार दी और भाग निकले। वही इस घटना की पुष्टि करते हुए डुमरांव थाना प्रभारी दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि आपस में ही किसी बात को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने hibगोली चला दी, जिसमें 29 वर्षीय युवक के कान के पास गोली लगी है। उन्होंने बताया कि आरोपियो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही साथ घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।