सासाराम। गांधी जयंती के अवसर पर सासाराम के प्रभाकर रोड स्थित पवित्र बंधन पैलेस के शास्वत सभागार में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन नई दिल्ली की रोहतास नगर इकाई ने एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ई नवीन सिन्हा की अध्यक्षता में देश के दो महान विभूतियों की जयंती मनाई गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मानवाधिकार रक्षकों एवं अन्य विद्वत जनों ने गांधी एवं शास्त्री के तैल चित्रों के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने अपने शब्दों में उदगार व्यक्त किए, राष्ट्रभक्ति गीत गाकर दिवाकर ने शमा बांध दी। मौके पर मौजूद अंजुम ने भी अपने गजल के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रदर्शित की। रोहतास महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर सिंह ने इसे ऐतिहासिक बताया और कहा की यह बहुत जरूरी हो गया है की हम अपने आनेवाली पीढ़ियों को इन महापुरुषों के बारे में बताएं। अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष इंजिनीयर नवीन सिन्हा ने कहा की महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की विचारधारा में साम्यता थी, जहां एक तरफ गांधी ने सत्य, सत्याग्रह और अहिंसा को अपना हथियार बनाया वही शास्त्री ने सादगी की ऐसी मिशाल कायम की जिससे आज के हुक्मरानों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि देश के इंन महापूर्षो मे एक कि सादगी प्रायोजित थी, जबकी दूसरे कि नैसर्गिक। एक ने इतिहास के पन्नो में अपनी जगह बनाइं , जबकी दूसरे ने जन्मानस के दिलो में जगह बनाइं।
आचार्य शंभू शैल ने महात्मा गांधी के हे राम की वाणी को सदियों पुरानी भारतीय सनातन परंपरा का एक अभिन्न हिस्सा बताया। रोहतास बार के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी सिन्हा ने इस बात पर गंभीर चिंता जाहिर के की न जाने कैसे कुछ लोग गांधी की जयंती तो माना लेते है लेकिन इसी दिन पैदा हुए एक भारतीय विभूति एवं भारत रत्न शास्त्री की जयंती मनाना भूल जाते है। इस अवसर की और भी यादगार बनाते हुए आकाशवाणी सासाराम के उद्घोषक रजनीश ने कविता पाठ कर अपनी भावनाएं समर्पित की। सभा का संचालन एसोसिएशन के नगर प्रवक्ता डॉ राकेश बघेल ने की और गांधी एवं शास्त्री के संस्मरणों, उनके योगदानों एवं भारतीय क्षितिज पटल पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय योगदानों में उनकी भूमिका की भी चर्चा की। इस अवसर पर अन्य महत्वपूर्ण लोगो में संजय सिंह अधिवक्ता, राजेश बिहारी, सुजीत सिन्हा,भानु प्रताप सिंह, सुग्रिम सिंह, डॉ उमेश कुमार, दीपक कुमार, शास्वत, जी एन लाल, रवि,मुन्ना, संजय , प्रोफेसर राज राजेश्वर, सोनी, प्रत्युष, विवेक, प्रज्ञा सिन्हा, मीरा, संगीता, सुरभि, ललिता, माला, कांति, एवं ममता, आरती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।