सासाराम। राजेश्वर कुशवाहा को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के अवसर पर 15 अक्टूबर को स्थानीय कुशवाहा भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह के उद्घाटन करता के रूप में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मेहता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वही बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पिछला वर्ग आयोग के सदस्य वीरेंद्र कुशवाहा, करगहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संतोष कुमार मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा कृष्ण कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा महासभा, मौर्य युवा अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रोफेसर चंद्रमा सिंह, ललन सिंह, अजीत कुशवाहा, राजीव रंजन, सत्यनारायण स्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के सासाराम इकाई के द्वारा किया जाएगा। वही राजेश्वर कुशवाहा को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रोहतास जिले के कुशवाहा समाज के लोगों में हर्ष देखा जा रहा है। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राजेश्वर कुशवाहा ने कहा कि संगठन ने जिस उम्मीद से मुझे यह दायित्व सौंपा है उसे बेहतर तरीके से निर्वाह करूंगा। साथ ही साथ कुशवाहा समाज को आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास करूंगा।