दिल्ली: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान करेंगी। भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार दादासाहेब फाल्के दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्रदान किया जाएगा है। समारोह में शामिल होने के लिए अल्लू अर्जुन, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, करण जौहर, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, आर माधवन पहुंच चुके हैं। विजेताओं का एलान24 अगस्त 2023 को किया गया था, जिसमें हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार विजेता सूची में शामिल हुए।
पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए सभी कलाकार कल शाम से ही दिल्ली आना शुरू हो गये थे। बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतने वाले अल्लू अर्जुन, आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली और संगीतकार एमएम कीरावानी सोमवार शाम को दिल्ली पहुंच गये थे। बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम करने वाली आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचे हैं।