बेतिया: जिला पश्चिमी चम्पारण बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि अपने जिला में एचपीसीएल के दो शुगर फैक्ट्री हैं सुगौली तथा लौरिया। जिसमे मक्का से इथेनॉल बनाने का उत्पादन कल दिन शनिवार दिनांक 22 अक्टूबर से शुरू होगा। वही खुशी जाहिर करते हुए डॉक्टर जायसवाल ने कहा कि सरकार ने इजाजत दे दी है तथा इसका टेंडर भी हो गया है और टेंडर होकर दोनों स्थानों की शुगर फैक्ट्री को 84 करोड़ यानी दोनों को मिलाकर 168 करोड़ केंद्र सरकार ने दिया है, तथा 2024 में जब लौरिया तथा सुगौली के शुगर फैक्ट्री में गन्ना का मौसम चलेगा तो यह फैक्ट्री 10 माह ही चलेगी चार महीना या सवा चार महीना यह सिर्फ चीनी मिल के नाते ही चलेगी बाकी के 6 महीने इथेनॉल बनाएगी अभी तक सिर्फ अपने चम्पारण में गन्ना ही कैस स्टॉक होता था अब से मक्का भी स्टॉक किया जाएगा।
गन्ना के मौसम के बाद मक्का के मौसम में किसान इधर-उधर घूमते रहते हैं अब यह दोनों शुगर फैक्ट्री सीधे मक्के की खरीद करेगी और किसानों का लाभ मिलेगा और सीधे किसान के खाते मे पैसा जाएगा। इससे किसानों को दुगनी आए होगी गन्ना या मक्का से बना इथेनॉल क्वालिटी में कोई अंतर नहीं है जबकि मक्के का बचे हुए चीज से पशु आहार भी बनाया जा सकता है। मकई मे प्रोटीन की मात्रा भरपूर रहता है जिससे पशु को प्रोटीन भी मिलेगा। अब तक बिहार मे पूर्णिया, मधुबनी, मोतीपुर, बक्सर मे इथेनॉल का उत्पादन की जाती है। वही प्रेस कॉन्फ्रेंस में नौतन विधायक सह पूर्व पर्यटन मंत्री नारायण साह, चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, सुगौली से रामचंद्र सहनी, लौरिया से संजय पांडे जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, मनोज कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।