दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आरबीआई असिस्टेंट भर्ती प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 18 एवं 19 नवंबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है।
प्रीलिम एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जायेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किये जा सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से RBI की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किये जाएंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
इस भर्ती के प्रीलिम एग्जाम में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक तय किया गया है। प्रश्न पत्र में रीजनिंग एबिलिटी, अंग्रेजी भाषा, न्यूमेरिकल एबिलिटी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को एक घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।
उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 450 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से विभिन्न रीजन के अनुसार अलग-अलग पद निर्धारित हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।