सारण: छपरा के बनियापुर थाना क्षेत्र के पिरौटा नहर किनारे गोपालगंज के टेंपो चालक की हत्या के बाद गौरा थाना व बनियापुर थाना के बीच सीमा विवाद भी हुआ। उस विवाद के कारण लगभग एक घंटा तक मामला उलझा रह गया। बताया जाता है कि इस दोनाें के बीच का विवाद का कारण यही था कि नहर पुल के इस पार बनियापुर थाना अपना सीमा क्षेत्र मान रही थी, जबकि घटना पुल के उस पार हुई थी। मृतक का टेंपो भी गौरा थाना क्षेत्र से बरामद हुआ था। अंत में यह विवाद समाप्त हुआ और मृतक का शव बनियापुर थाना बरामद की तथा मृतक के टेम्पो को गौरा थाना के द्वारा जब्त किया गया।
इस तरह इस क्षेत्र विवाद में दोनों थानाध्यक्ष आपस में घंटों उलझे रहे तथा लोग तमाशाबीन बने रहे। हालांकि, हत्या की घटना दोनों थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका की बताई जा रही है। मृत युवक के परिवार वाले भी कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे। मृत युवक का ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजीटोला में बताया जा रहा है। घटना स्थल पर खून का निशान नहीं है। ऐसे में प्रतीत होता है कि अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव व टेंपो को अलग अलग जगह पर फेंका गया है।
थाना क्षेत्र के पिरौटा में मंगलवार की रात अज्ञात के द्वारा की गई गोपालगंज के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी शम्भू दास के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना दास की हत्या का खुलासा मृतक के पास से बरामद मोबाइल सीम से ही हो सकती है। उसके लिए पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक का मोबाइल पुलिस ने हाथ नहीं लगा है। इधर मृतक के भाई भी टेंपो भाड़े पर ले जाने की बात पुलिस से बताए है।
जानकारी के मुताबिक उक्त युवक भाड़े पर अपना टेम्पो लेकर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में आया था। वहां अज्ञात अपराधियों द्वारा चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक का टेम्पो घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर मिला है। मृतक के पास से मिले चार मोबाइल सीम की जांच की जा रही है। वह चार सीम क्यों रखा था, पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग या गलत हरकत किये जाने को लेकर हत्या का कारण बता रहे हैं। बहरहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानेदार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.