सासाराम। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बुधवार को जनता दल यूनाइटेड रोहतास के जिला कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की। इस परिप्रेक्ष्य में बाबा साहब के सिद्धांतों और विचारों के प्रति जन जागृति के उद्देश्य से संविधान बचाओ मार्च के नाम से एक मार्च निकाला गया। जिसमें स्थानीय नेता कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने बड़ी संख्या में जोश के साथ हिस्सा लिया। यह मार्च प्रभाकर रोड स्थित जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा होते हुए समाहरणालय स्थित बाबा साहब के प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद समाप्त हुआ।
मौके पर जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एक युगपुरुष थे। संविधान निर्माण में समता और बंधुत्व की आधारशिला रखने में उनका योगदान अतुलनीय है। आज जिस समाज में हम जी रहे हैं आज जिस दिशा में देश प्रगति कर रहा है वह बाबा साहब के द्वारा ही निर्देशित है। सदियों से समाज की मुख्य धारा से दूर रहने वालों को, वंचित समाज के लोगों को उन्होंने जो उत्कर्ष और उत्थान की राह दिखाई है वह अपने आप में एक विशिष्ट स्थान रखता है। बाबा साहब युग-युग तक अपने विचारों और सिद्धांतों के लिए जाने जाएंगे हम आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपना आभार प्रकट करते हैं। साथ ही जिला अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाबा साहब के पद चिन्हों का अनुसरण करते है।
सबका सम्मान और सबका विकास जैसे सिद्धांतों का पालन करते हुए प्रदेश और बिहार के निरंतर विकास के लिए कार्यरत हैं। कुछ संविधान और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता के लोग बाबा साहब के सिद्धांतों का विरोध करते हैं और समाज के वंचितों और दलितों के अधिकारों के प्राप्ति के मार्ग में रोड़ा अटकाते हैं लेकिन ऐसे विरोधियों के सारे कुचक्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर्तव्य पथ पर कोई प्रभाव नहीं डाल सकते और उनके नेतृत्व में बिहार, सबका सम्मान और सबका विकास नारे के साथ एक समता और बंधुत्व वाले समाज की ओर निरंतर अग्रसर है और रहेगा।
इस अवसर पर श्याम बिहारी राम,रामप्रवेश राम,संगीता सिंह, बनारसी पटेल,अलख निरंजन, असलम अंसारी, संतोष शुक्ल, डोमा राम, विनोद पाल, गंगा बिंद, मुन्ना कुशवाहा, संजय वर्मा, बदरे कामिल अंसारी, विजय चौधरी, निखिल जय सिंह, सूरज पासी सिंह, राजेन्द्र राम, संतोष शुक्ला, संतोष कुशवाहा, सिद्धेश्वर सिंह वीरेंद्र गोंड, जावेद इकबाल, अजय बैठा, ब्रजेश पाण्डे, अरुण राम, अरुण सोनी, विनोद पांडे, मुजतबा अहमद, अभिषेक पटेल, धनन्जय पटेल, डब्लु कुशवाहा, रूपेस चंद्रवंशी, हरिहर पटेल, धर्मन्द्र कुशवाहा, बैरिस्टर कुशवाहा, मोइनुद्दीन अंसारी, राजेश रंजन, अवधेश राम, रामसुंदर राम, असगर अंसारी, हुसैन अंसारी, हकीम अंसारी, जमाल अंसारी, सुरेंद्र राम, मनोज राम, अभिषेक पाण्डे, सत्यम कुमार, सहित कई अन्य उपस्थित थे।