औरंगाबाद। दाउदनगर गया रोड स्थित कृष्ण इन होटल में भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी रत्नेश कुशवाहा एवं जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय मेहता ने दाउदनगर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष दिनेश वर्मा, शमशेर मंडल के अध्यक्ष राकेश पांडे, महामंत्री भास्कर विभु एवं मोर्चा अध्यक्ष अभी तिवारी द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। रत्नेश कुशवाहा ने अपने पार्टी के पदाधिकारी को संगठनात्मक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि भारत सरकार की दर्जनों लाभकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचने में हम सब का प्रयास महत्वपूर्ण होना चाहिए।
उन्होंने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय मेहता को सासाराम लोकसभा प्रभारी बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि संजय मेहता आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के समर्थक, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ पार्टी के लिए बेहतर काम करेंगे और 2024 में अपने लोकसभा क्षेत्र में पहले से अधिक ऐतिहासिक जीत कराएंगे। जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा ने कहा कि देश में एक तरफ विपक्ष के सांसद भ्रष्टाचार में लिप्त है, वहीं देश मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रहा है इस कार्यक्रम में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।