सासाराम। पिछले दिनों राजस्थान के जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। इसी के तहत आज हत्या के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना रोहतास के जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह परमार के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया। जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय महासभा के लोग भी राजपूत करणी सेना के लोग भी इस आक्रोश मार्च में शामिल हुए। श्री करणी सेना के रोहतास जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह परमार ने कहा की सुखदेव सिंह की हत्या के पीछे गहरी साजिश हैं।
उन्होंने कहां की वहां की पिछली कांग्रेस की सरकार हत्या में शामिल है। क्यों की कांग्रेस सरकार को पहले ही इस बात की जानकारी दी गई थी की सुखदेव सिंह की जान का खतरा है बावजूद इसके सुखदेव सिंह को किसी प्रकार की सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा की इस हत्या का सीबीआई जांच होना चाहिए। साथ ही साथ सभी पकड़ाए अपराधियों को फांसी की सजा जल्द से जल्द मिलनी चाहिए।
वही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह राजपूत समाज के लोगों के आन, बान और शान थे और उनके सभी हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिया जाए नहीं तो और भी उग्र आंदोलन तेज किया जाएगा। आक्रोश मार्च में रोहतास के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष परशुराम सिंह, नगर निगम सासाराम अध्यक्ष विमलेश सिंह, जिला महासचिव रामबाबू सिंह, श्री करनी सेना के अतुल सिंह, संजय सिंह, पप्पू सिंह, शंकर सिंघानिया, अरविंद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए।