पटना। राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जनता को क्रिसमस पर्व की बधाई दी है। तेजस्वी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि क्रिसमस की बधाई! इस मौसम में आप पर प्यार की रोशनी चमकती रहे और आपका जीवन अनंत आशीर्वाद से भर जाए। यह त्योहार सभी के लिए अधिक चमक, प्रेम, प्रकाश, खुशी, शांति, समृद्धि और सद्भाव लाए। सभी को अनंत खुशियों, चमक और उल्लास से भरे मौसम की शुभकामनाएं।
सोमवार को तेजस्वी ने इस पर्व को अपने परिवार के साथ मनाया। इस दौरान तेजस्वी अपने पुत्री, मां और भाई तेज प्रताप के साथ नजर आए। उन्होंने अपने परिवार संग क्रिसमस के जश्न का एक वीडियो भी शेयर किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को क्रिसमस की बधाई देते हुए त्योहार को अपने ढंग से मनाया। इस दौरान उन्होंने अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की और प्रभु ईसा मसीह से राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।