सासाराम। रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने आज कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर सासाराम स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराया। साथ ही साथ धर्मशाला रोड स्थित गांधी स्मारक पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस 139 वर्ष की हो गई है और यह देश की पहली पार्टी है जिसने भारत को विकसित किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत में जो विकास हुए हैं वह कांग्रेस के ही देन है। लेकिन लोगों को गलत जानकारी देकर उन्हें भ्रमित किया जा रहा है।
श्री सिंह ने कहा की भारत आज कृषि प्रधान देश जाना जाता है और कृषि प्रधान देश बनाने में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू एवं बाबू जगजीवन राम का अहम योगदान रहा है। जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि सासाराम में जो आज रेलवे का विकास हो रहा है यह सासाराम की पूर्व सांसद मीरा कुमार की देन है। उन्होंने लोगों से अपील किया की गलत अफवाह पर ध्यान ने। उन्होंने लोगों से यह भी अपील किया की एक बार फिर देश में कांग्रेस की सरकार लाकर देश को बचाने में अहम भूमिका निभाएं।