पटना। त्रि-स्तरीय पंचायतों में विभिन्न श्रेणी के रिक्त 242 पदों पर उप चुनाव के लिए मतदान जारी है। वोटिंग ईवीएम (EVM) से कराया जा रहा है। सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरी व्यवस्था की है। ये पद 36 जिलों के 167 प्रखंड अंतर्गत 244 पंचायतों में रिक्त हैं। मतों की गिनती 30 जनवरी को होगी। पटना के कुल 79 बूथों पर मतदान डाले जा रहे हैं। मतगणना 30 दिसंबर को होगी। चुनाव के लिए पीठासीन पदाधिकारियों, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
उपचुनाव को लेकर नौ कोषांग सक्रिय हैं। डीएम ने सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को सक्रिय रहकर निर्देशों का अनुपालन करने को कहा है। सारण के तरैया प्रखंड के पोखड़ेरा पंचायत में सरपंच के उपचुनाव 11 मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए कतार में खड़े मतदाता वहीं मतों की गिनती 30 जनवरी को सुबह आठ बजे से संबंधित प्रखंड मुख्यालय पर होगी। उसी दिन परिणाम की घोषणा भी हो जाएगी।
चुनाव मैदान में कुल 736 प्रत्याशी हैं। उनमें 388 महिलाएं और 348 पुरुष हैं। कुल 1335 मतदान केंद्रों पर 741943 मतदाता अपना वोट डालेंगे। इनमें महिला और मंगलामुखी मतदाताओं की संख्या क्रमश: 350911 और 22 है। शेष पुरुष हैं। जिनके लिए मतदान होना है, उनमें जिला परिषद सदस्य के तीन पद हैं। मुखिया के 20, सरपंच के 30, पंचायत समिति सदस्य के 13, ग्राम पंचायत सदस्य के 146 और ग्राम कचहरी पंच के 30 पद हैं। 945 पर हो चुका है इस वर्ष अक्टूबर तक पंचायत-प्रतिनिधियों के निधन, त्यागपत्र या पदच्युत होने से रिक्त 1675 पदों पर उप चुनाव का निर्णय हुआ।
मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण पांच क्षेत्रों में उप चुनाव की घोषणा नहीं हुई। उसके बाद बचे 1670 पदों में से 945 पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। रिक्त बचे 725 सीटों में से 242 पर गुरुवार को मतदान होने वाला है। रिक्त 725 सीटों में से 483 सीटों पर या तो कोई दावेदार नहीं रहा या नामांकन पत्र रद हो गए। उनमें 32 पद ग्राम पंचायत सदस्य के हैं और 451 ग्राम कचहरी पंच के। एक भी प्रत्याशी नहीं रहने के कारण उन सीटों पर चुनाव नहीं हो रहा।