पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को रोकने के लिए तैयार के साथ साथ विपक्षी इंडिया गठबंधन के सभी दलों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे की खींचातानी लगातार जारी है। इधर सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच आज एक अहम वर्चुअल बैठक होने की उम्मीद बताई जा रही है।
बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गठबंधन का राष्ट्रीय संयोजक भी नियुक्त किया जा सकता है, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष या चेयरमैन नियुक्त किए जाने की भी चर्चा जोरों पर है। इधर बिहार में चुनावी सरगर्मी ज्यादा देखे जा रही है। सूत्रों की माने तो इन दिनों आरजेडी पर लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
इधर नीतीश कुमार को भी लेकर लगातार कई कयासें लगाई जा रही हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफा के बाद बिहार महागठबंधन में खींचतान देखने को मिल रही है। कयास तो यह भी लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार विधानसभा को भंग कर सकते हैं या फिर एनडीए में एक बार पुन: वापसी कर सकते हैं।
इधर नीतीश कुमार की डगमगाती नैया को देखते हुए कांग्रेस में भी खलबली देखने को मिल रही है। कांग्रेस की माने तो अगर नीतीश कुमार भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में चले जाते हैं तो विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास विफल हो जाएगा, इंडिया गठबंधन के अधिकांश सदस्य इसी बात से चिंतित दिखाई दे रहें है।