सासाराम। स्थानीय कुशवाहा सभा भवन के सभागार में आज रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनता दल यूनाइटेड रोहतास के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की। बैठक का उद्देश्य अगामी 24 जनवरी को पटना के वेटरनरी हॉस्पिटल के मैदान में आयोजित हो रहे कर्पूरी जयंती में रोहतास जिला से कार्यकर्ताओं की बड़ी सहभागिता सुनिश्चित करना और जयंती कार्यक्रम को सफल बनाना है। बैठक में उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे सर्वमान्य नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन के निर्देश पर पार्टी द्वारा आगामी 24 जनवरी को जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का निश्चय किया गया है। यह जयंती पटना के वेटनरी हॉस्पिटल के मैदान में आयोजित हो रही है। इसे सफल बनाना हम सब की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि लोकनायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समाज में जन चेतना लाएगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों को जन जन तक पहुचायेगी।
बिहार के सभी जिलो से अधिक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का रोहतास जिला से पटना पहुंचना तय किया जाए और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी को समझे और उसका निर्वहन पूरी इमानदारी से करें। बैठक मैं उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को अलग अलग दिशा निर्देश देते हुए जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने सबके विचारों और बातों को भी सुना।काराकाट के सांसद श्री महाबली सिंह ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए अपनी बात को रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा समाज के समुचित विकास के लिए कार्य किया है। उनके विकास के सिद्धांतों का अनुसरण आज पूरी दुनिया कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज के पिछड़ों को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए संकल्पित है। 24 जनवरी का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के विचारों को जानने और सुनने का अच्छा मौका है जिसका लाभ हम सभी को उठाना चाहिए और बड़ी संख्या में पटना पहुचना चाहिए।
बैठक में प्रदेश महासचिव सह सासाराम और डिहरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेंद्र सिंह जॉर्ज ने कहा कि कर्पूरी जयंती को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और वह अपने माननीय और विद्वान नेताओं को सुनने के लिए 24 जनवरी को पटना वेटनरी कॉलेज के मैदान में बड़ी संख्या में पहुंचेगे। कर्पूरी जयंती का यह कार्यक्रम आने वाला लोकसभा चुनाव में देश विरोधी ताक़तों को कुचलने में अहम भूमिका निभाएगा और मुख्यमंत्री के विचारों और सिद्धांतो से लोगों को अवगत कराएगा। वही शाहाबाद प्रभारी राजकिशोर सिंह ने कहा कि रोहतास जिले के कार्यकर्ता हमेशा पार्टी के गतिविधियों और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और प्रदेश में अव्वल स्थान रखते हैं। इस कार्यक्रम में भी रोहतास जिले के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ अन्य विद्वान वक्ताओं के विचारों को भी सुनेगें -समझेगें और लाभान्वित होंगे। आयोग के सदस्य श्याम बिहारी राम ने भी कार्यकर्ताओ से 24जनवरी को पटना चलने का आवाहन किया और कर्पूरी जयन्ती को सफल बनाने का अनुरोध किया।
पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम ने उपस्थित सदस्यों को कर्पूरी जयन्ती को सफल बनाने के आवश्यक दिशा निर्देशों की जानकारी दी और जयन्ती में सर्वाधिक संख्या मे पटना पहुचने का अनुरोध किया। बैठक में डॉ निर्मल कुशवाहा, अमरेश चौधरी, बबन सिंह कुशवाहा, अरुणा सिंह, ओमप्रकाश सिंह सेतु, विनोद राय प्रमिला सिंह, शोभा चन्द्रवंशी, अशोक चौधरी, संगीता सिंह, अलख निरंजन, सन्तोष शुक्ला, असलम अंसारी सिकंजय सिंह, सज्जाद अंसारी, बदरे कामिल अंसारी, अशोक चंद्रवंशी, राम प्रवेश राम, डोमा राम, अभिषेक पटेल, दीपक चौबे,राजेश पटेल, झुंन्ना सिंह, हरिहर सिंह, आशुतोष सिंह, मोहम्मद इरशाद, संजय सिंह, जयशंकर पटेल, माखन चौधरी, शैलेश पटेल, मुन्ना कुशवाहा, गुड्डू पटेल, सन्तोष कुशवाहा, अमरेन्द्र कुमार, हसनैन खान, अरविंद कुशवाहा, वीरेंद्र गोंड, निखिल जय सिंह, अरविंद कुशवाहा, प्रमोद चौबे, राज सोनी, अरुण शर्मा, दीपक शर्मा, विनोद पाल, मालती देवी, सुरेश सिंह, विजय चौधरी, जमालुद्दीन सिद्दीकी, राजेंद्र राम, धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रमोद पटेल, सुखदेव चन्द्रवंशी, अरुण राम, रवींद्र चंद्रवंशी, रूना देवी, बॉलिस्टर कुशवाहा, हरिद्वार शर्मा, कान्ति देवी, शोभा कुंवर, कमरुद्दीन फारूकी, वीरेन्द्र कुशवाहा, मुन्ना पटेल,अरुण सोनी, परशुराम सिंह, परमजीत सिंह सहित कई अन्य उपस्थित थे।