आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दक्षिण एकौना -तेतरिया मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर हथियार बंद बदमाशों ने स्कॉर्पियो में सवार एक पूर्व मुखिया को गोली मार दी और फरार हो गए। हमले में घायल 55 वर्षीय विनोद सिंह गड़हनी के बगवां गांव निवासी स्व. गिरजा प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। बगवां पंचायत के पूर्व मुखिया बताए जाते हैं। हाथ के भाग में गोली लगी है। इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना दोपहर एक बजे की है।
इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद में निरंतर सिंह के लड़के ने उनके हाथ में गोली मारी है। घायल खतरे से बाहर है। गोली मारने वाले परिचित हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना की गहराई से जांच कर छानबीन की जा रही है। घटना के मूल में पूर्व से जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। स्कॉर्पियो पर भी गोलियों के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में यह बात आ रही कि बगवां गांव निवासी पूर्व मुखिया विनोद सिंह दक्षिण एकौना निवासी अपने पार्टनर मोहन सिंह के घर गए थे। वहां से मिलकर स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे कि रास्ते में पेड़ की आड़ में छिपे तीन की संख्या में हथियार बंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
इसमें गोली लगने से वे घायल हो गए। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद उदवंतनगर पुलिस भी वहां पहुंच गई। इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित डा.विकास सिंह के अस्पताल में लाया गया। इधर, घायल पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूर्व से जमीन को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा है। उन्होंने इससे पहले भी उन लोगों पर उदवंतनगर थाना में केस किया था। इसको लेकर आरोपित जेल भी गए थे। उसी समय से वे लोग द्वारा उन्हें टारगेट किए हैं।
गुरुवार की सुबह वे अपने पार्टनर मोहन से मिलने के लिए उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव गए थे। इधर, घायल पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूर्व से जमीन को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा है। उन्होंने इससे पहले भी उन लोगों पर उदवंतनगर थाना में केस किया था। इसको लेकर आरोपित जेल भी गए थे। उसी समय से वे लोग द्वारा उन्हें टारगेट किए हैं। गुरुवार की सुबह वे अपने पार्टनर मोहन से मिलने के लिए उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव गए थे।