रोहतास : जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में सोमवार को 22 साल की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई है। विवाहिता की शादी साल 2020 में हुई थी। मृतक महिला की पति व बाला राम के पुत्र सुधीर कुमार की मौत आठ दिन पूर्व ही बीमारी से हुई थी। घर में श्राद्ध कर्म की तैयारी चल रहा था, इसी बीच उर्मिला देवी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका की दो साल की एक बच्ची भी है। पिता की मौत मां के भी नहीं रहने से बच्ची अनाथ हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम के लिए आए मृतका के ससुर बाला राम ने बताया कि वो काम से बाहर गए थे, बहू और उसकी बच्ची घर में अकेली थी। बच्ची बाहर खेल रही थी, उसी समय कमरा बंद कर बहू ने आत्महत्या कर ली। बताया कि आठ दिन पहले बेटे की मौत हुई थी। कहा कि कोई विवाद नहीं थी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्गापुर गांव में महिला ने खुदकुशी की है। उसके पति की आठ दिन पहले बीमारी से मौत हुई थी। संभवत डिप्रेशन में खुदकुशी कर ली।