सासाराम। भारतीय जनता पार्टी रोहतास जिला और नगर के बैनर तले सामाजिक न्याय के पुरोधा महाजननायक कर्पूरी ठाकुर के 100 वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के निर्णय पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा पोस्ट ऑफिस चौक पर मिठाईयां बाटकर खुशी मनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। जयंती अवसर पर जिला महामंत्री विजय सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय उनकी जन्म शताब्दी पर रोहतास वासियों और भाजपा कार्यकर्ता को गौरांवित करने वाला है। मोदी जी के पिछड़े, वंचितों के उत्थान में अमिट छाप छोड़ते हुए सबका साथ,सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास को साबित करता है।
भाजपा कार्यकर्ता इस नेक कार्य के लिए मोदी जी को धन्यवाद देते है। जिला महामंत्री विजय सिंह, अशोक साह, उपाध्यक्ष अरुण पांडे, अशोक साह, जिला मंत्री रामायण पासवान, नगर अध्यक्ष संदीप सोनी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सतनारायण पासवान, शरतचंद्र संतोष, नगर प्रभारी मंगल चंद्रवंशी, किसान मोर्चा प्रवक्ता अजय ओझा, सोनू सिन्हा,भोला गुप्ता, संतोष कुमार, मुन्ना शर्मा, सुजीत गोंड, डा राजेंद्र कुमार, बैरिस्टर पासवान, प्रमोद कुमार, शिवनाथ चौधरी, जिला प्रवक्ता संजय कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।