सासाराम। सासाराम से बड़ी खबर आ रही है जहां सदर प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी का आज निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कौशल्या देवी पिछले तीन दिनों से वाराणसी के अस्पताल में भर्ती थी। जहां उनका बीती रात 2:00 बजे देहांत हो गया। जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व कौशल्या देवी को ब्रेन हेमरेज हुआ था जिनका इलाज के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज सुबह तकरीबन 2 बजे हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया। बताते चले की कौशल्या देवी सासाराम प्रखंड के समरडीहा पंचायत से बीडीसी चुनी गई थी। उसके बाद वो प्रखंड प्रमुख बनी।
शहर में शोक की लहर
सासाराम प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी के हृदय गति रुकने से वाराणसी में अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की अपूण्डीय क्षति बताते हुए लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वाले कि फेहरिस्त लंबी है।सासाराम प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी 63 वर्ष के उम्र में भरा पूरा संस्कारिक परिवार छोड़ गई। लोगों के बीच अपने कुशल व्यवहार से जगह बनाने वाली प्रखंड प्रमुख के निधन पर क्षेत्र में मातम पसरा है। गौरतलब हो कि पिछले दिनों सासाराम प्रखंड प्रमुख के प्रति कुछ पंचायत समिति सदस्य ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था लेकिन उनके व्यवहार तथा कार्य को देखते हुए पुनः 5 फरवरी 2024 को उन्हें निर्विरोध मौका मिलने पर जनता सहीत जनप्रतिनिधियों को आभार व्यक्त किया था । इसी बीच 6 फरवरी 2024 को अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के एक बड़े अस्पताल ले गए। जहां हृदय गति रुकने से आज उनका निधन हो गया। निधन पर जनप्रतिनिधियों समाजसेवीयों ने शोक व्यक्त किया है।