पटना : राजधानी पटना में अस्थायी नियुक्ति के बाद मानदेय नहीं मिलने को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ जब बीजेपी प्रदेश कार्यालय की ओर बढ़ने तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से आंदोलनकारियों की झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। और पुलिस मित्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिसमें कई पुलिस मित्र घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि राज्य के अलग-अलग जिलों से अपनी मांगों को लेकर पुलिस मित्र पहुंचे थे। और बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल रोका। और प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन इस दौरान प्रदर्शन और उग्र हो गया। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस मित्रों का कहना है ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र बनाए जाने के बाद से मानदेय नहीं मिला है। न ही उनकी बहाली को स्थायी किया गया है। इन्हीं मांगों को लेकर राज्य भर से पुलिस मित्र पटना पहुंचे थे।