औरंगाबाद : सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद के एबीवीपी इकाई के द्वारा मगध विश्वविद्यालय के कुलपति से विभिन्न मांगों को रखा सभी सत्र नियमित किया जाए। प्रवेश, परीक्षा और परिणाम सही समय किया जाये। सचिदानंद सिन्हा कालेज में एलएलबी, एलएलएम कि पढ़ाई प्रारंभ करवाया जाये महाविद्यालय में प्रैक्टिकल लैंब कि समुचित व्यवस्था कि जाये। महाविद्यालय के छात्रावास कि संख्या बढ़ाई जाये। महाविद्यालय में स्पोर्टस कैलेंडर जारी किया जाये। महाविद्यालय में स्थापित किये गये विश्वविद्यालय शाखा को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाये।
इन समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्य से वार्ता किया एवं इन समस्याओं का अभिलंब समाधान की मांग की इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष आदित्य प्रताप ने कहा कि सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में बिहार विभूति अनुग्रह बाबू की भव्य आदमकद प्रतिमा लगाई गई है। प्रतिमा हमें प्रेरणा देती है उसी प्रकार सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के प्रांगण में युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की भी प्रतिमा लगाई जाए। कॉलेज मंत्री रिधिमा गुप्ता, कॉलेज उपाध्यक्ष आदित्य राज, कॉलेज सह मंत्री प्रियंका सिन्हा, बीबीएम प्रमुख आदित्य कुमार, नूतन मिश्रा उपस्थित थे।