सासाराम। आगामी 3 मार्च को पटना गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित जन विश्वास यात्रा महारैली को संपूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए रोहतास जिला राष्ट्रीय जनता दल अपने प्रमुख साथियों के साथ एक आवश्यक बैठक जिला मुख्यालय सासाराम में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला राजद के अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने किया। संचालन प्रधान महासचिव राजीव रंजन और राजू यादव ने किया। बैठक में जन विश्वास रैली की सफलता के लिए समीक्षा बैठक में विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव सह रैली पर्यवेक्षक कौशलेंद्र प्रसाद यादव सह प्रभारी सिकंदर यादव ने भाग लिया।
बैठक में पूरे जिले से पंचायत स्तर से रैली में जाने वाले के लिए बारी-बारी से हर बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक में कहा गया की रैली में रोहतास जिले से सैकड़ो गाड़ियां पटना जायेगी। जिसमे रैली में शामिल होने वाले लोगों के लिए रहने, खाने और पीने की पूर्ण व्यवस्था भी विधानसभा क्षेत्र के आधार पर किया जायेगा। बैठक में युवा राजद जिला अध्यक्ष सिंवत कुशवाहा, प्रधान महासचिव अश्वनी यादव, राज्य परिषद के सदस्य सर्वजीत सिंघ खालसा, युवा उपाध्यक्ष इमरान अख्तर, कृष्ण मोहन सहित अन्य शामिल थें।