सासाराम। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी आकाश दीप का रोहतास जिला वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत सह सम्मान मालावार में किया गया। बता दें की रांची में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच मेंअपने तेज रफ्तार की गेंदबाजी से अंग्रेजों का तीन विकेट लेकर पुरे टीम को धाराशयी कर दिया था। इंग्लैंड की टीम आकाशदीप के गेंदबाजी के सामने घुटना टेक दिया और भारत ने मैच जीत लिया। इसके साथ ही भारत सहित पुरे विश्व में आकाशदीप का नाम गुंजने लगा। रोहतास जिला का नाम विश्व के पटल पर अंकित हो गया। अपने लाल के रोहतास जिला में प्रथम आगमन पर समस्त जिला वासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी आकाशदीप ने कहा की लग रहा है पूरा रोहतास जिला मेरे मां का आंचल है मैं अभिभूत एवं बहुत भावुक हूं। यह युवाओं को लिए प्रेरणा हैं की संघर्ष की बदौलत किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। आप सभी को आशीर्वाद से आगे के मैच मैं अपना पुरा प्रदर्शन करने का प्रयास करुंगा। स्वागत समारोह संयोजक रोहतास जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने कहा कि रोहतास जिला पहले शेरशाह की नगरी, स्वतंत्रता सेनानी बाबू निशान सिंह की धरती के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब उसमे एक और नाम जुड़ गया।
वह नाम है आकाशदीप जिनका नाम आप पुरे विश्व में ले सकते हैं। आपको मान सम्मान मिलेगा। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में शाहाबाद महोत्सव के संयोजक अखिलेश सिंह, जी एस रेजिडेंशियल स्कूल के डायरेक्टर बृजेश सिंह, मिथलेश सिंह, रोहतास जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह, रोहतास जिला फुटबाल संघ के सचिव एनाम अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह, नाद पंचायत मुखिया झूना सिंह , बभनी पंचायत मुखिया वरुण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता बंटी सिंह, पूर्व प्रमुख श्रीमती राम कुमारी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता पवन सिंह, मुनक्का सिंह, अतेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद सुनीता देवी, कुलबुल सिंह, अंशु सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।