दिल्ली। दुनियाभर में आज 8 मार्च को International Women’s Day मनाया जा रहा है। यह खास दिन महिलाओं को समर्पित है। महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और उनको उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाता है। रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर महिला दिवस के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा, ‘हर महिला के पीछे एक सुरक्षित पुरुष होता है, जो उसे चमकने देता है। इस महिला दिवस पर मैं उन सभी पुरुषों की सराहना करना चाहूंगी, जो मेरे घर से लेकर अपने जीवन में महिलाओं का जश्न मनाते हैं।
मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि मैं मजबूत निस्वार्थ लोगों से घिरी हुई हूं। हर चीज के लिए धन्यवाद और यहां आप सभी प्यारी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं’। काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर हुए महिला दिवस और महा शिवरात्रि दोनों की शुभकामनाएं दी और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन लिखा, ‘महिला दिवस पर, मैं अपने जीवन की उन सभी खूबसूरत महिलाओं का जश्न मनाना चाहता हूं, जो मुझे प्रेरित करती हैं और मुझे एक मजबूत और बेहतर इंसान बनने में मदद करती हैं’।
अर्जुन कपूर ने महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देने के लिए एक खास पोस्ट किया। अर्जुन के पोस्ट में लिखा था, ‘कैसे जान सकते हैं कि फैसला सही है, अगर वह किसी महिला ने एप्रूव्ड किया हो’। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर महिला दिवस के मौके पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘पुलों का निर्माण, बाधाओं को तोड़ना। हर महिला, हर कहानी, हर आवाज मायने रखती है। समावेशन हमारे साथ शुरू होता है। यहां महिलाएं बदलाव ला रही हैं और सभी को गले लगा रही हैं’। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर रेड दिल की एक तस्वीर शेयर की है और उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी छोटी वुमन ने इसे मेरे लिए बनाया और मैं इसे आप सभी के साथ शेयर करती हूं। महिला दिवस की शुभकामनाएं। आज और अपने पूरे जीवन के हर दिन का जश्न मनाने के लिए एक मिनट का समय निकालें’।