- रांची – वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का सासाराम में होगा ठहराव
सासाराम। रोहतास जिलेवासियों के लिए वंदे भारत ट्रेन का इंतजार अब खत्म हो गया है। जिलेवासियों को पहला वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल चुकी है। रांची से वाराणसी तक जाने वाली रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव सासाराम स्टेशन पर भी दिया गया है। इस तरह रोहतास जिला वासियों को पहला वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। वंदे भारत ट्रेन डाउन में रांची से सुबह 5:10 पर चलेगी और मूरी, बोकारो स्टील सिटी, कोडरमा, गया होते हुए सुबह 11: 03 पर सासाराम जंक्शन पहुंचेगी।
11:05 पर यह ट्रेन प्रस्थान करेगी जो पंडित दीनदयाल होते हुए दोपहर 1:00 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वही अप में यह ट्रेन वाराणसी से शाम 4:05 मिनट पर खुलेगी और 5: 48 मिनट पर सासाराम पहुंचेगी। इस तरह से रोहतास जिलावासियों को वंदे भारत ट्रेन मिलने से रांची आने और जाने में काफी सहूलियत होगी। मात्र 5 घंटे में सासाराम से रांची का सफर तय होगा। बता दें की इस ट्रेन में कुल आठ कोच होंगे जिसका उद्घाटन पीएम मोदी के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। यह ट्रेन 6 घंटे 20 मिनट में 481 किलो मीटर का सफर तय करेगी।