गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में लड़की शादी में एसिड अटैक और बारात की गाड़ी खड़ी करने के विवाद में एक की पीट कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान तेजाब से हमला किया गया जिसमें दो लोग झुलसकर घायल हो गए। छोटा सा विवाद इतना बढ़ गया कि शादी की खुशियां मामत और खौफ में बदल गईं। पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना हथुआ थाना इलाके की है
हथुआ प्रखंड के मछागर जगदीश गांव में सोमवार की रात आयी थी। बारात में आई एक गाड़ी को खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना में बात इतनी बढ़ गई एक शख्स की पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के ही 50 वर्षीय कप्तान साह के रूप में हुई है। दोनों पक्ष के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रही है कि घटना को अंजाम देने में दोनों पक्षों के कई लोग
शामिल थे।
बताया जाता है कि गांव के किशनदेव साह के घर बेटी की बारात आई थी। इस क्रम में गांव के एक पक्ष के कप्तान साह द्वारा अपने दरवाजे पर गाड़ी खड़ी करने से मना किया गया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग विरोध करने लगे। विवाद बढ़ने पर कप्तान साह के पक्ष ने किशनदेव साह के लोगों पर तेजाब फेंक दिया। एसिड अटैक से शादी में आए रितेश पुरी और मनीष पुरी नामक दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद हंगामा और भी बढ़ गया। इस घटना में दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले। तेजाब फेंके जाने से घायलों के परिजनों का गुस्सा भड़क गया। बदला लेने की नियत से दूसरे पक्ष के लोगों ने कप्तान साह को पकड़ लिया और पीट पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उन्हें आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान कप्तान साह ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने गोपालगंज पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहले अस्पताल पहुंची उसके बाद गांव में जाकर छीनबीन की। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को गांव में भर दिया गया। मछागर जगदीश गां पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस बीच पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।