पटना। बिहार के जहानाबाद में घरेलू विवाद में पिता को अपने ही दो पुत्रों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना मेहंदीया थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव की है। मृतक नन्हक चौधरी बताया जाता है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। जिले के एसपी राजेंद्र कुमार भील खुद छानबीन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।
वहीं जेडीयू के कोटे से मंत्री बनने वालों की लिस्ट पहले से तैयार है। जिसमें सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, जमा खान, मदन सहनी और महेश्वर हजारी के नाम शामिल है। मंत्रिमंडल विस्तार में कई चेहरे भी दिख सकते हैं जिसमें RLJP के समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। वहीं जीतन मांझी की पार्टी हम को भी एक मंत्री पद मिल सकता है। क्योंकि जीतन मांझी कई दिनों से कम से कम मंत्री पद की डिमांड करते आ रहे हैं। और कह चुके हैं कि कम से कम दो रोटी चाहिए। आज नीतीश कैबिनेट की बड़ी बैठक भी है। जिसमें 50 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। और उसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।
इससे पहले सीएम नीतीश के एक अणे मार्ग पर सहयोगी दलों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल रहे। बताया जा रहा है कि बीजेपी कोटे के 10-11 विधायक और एमएलसी नीतीश सरकार में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। चर्चा इस बात की थी कि मंत्रिमंडल विस्तार गुरूवार को होना था। लेकिन बीजेपी की लिस्ट तैयार नहीं होने के चलते टल गया था। और अब भाजपा की लिस्ट फाइनल होने के बाद आज नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार की पूरी संभावना है।