सासाराम : रोहतास जिले के वरिष्ट लोजपा नेता अब्दुल सत्तार का आज निधन होगा। अब्दुल सत्तार सासाराम के कबीरगंज के रहने वाले थे जिनकी हृदय गति रुकने से आज सुबह उनका देहांत हो गया। बता दें की वर्ष 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में सासाराम सीट से लोजपा के टिकट पर चुनाव लडे थे। उस दौरान उन्होंने 12 हज़ार से भी ज्यादा वोट प्राप्त किया था। इसके अलावा वो लोजपा में कई सांगठनिक पदों पर भी रह चुके थे। सासाराम में प्रसिद्ध रोहतास टेंट हाउस के मलिक के नाम से भी जाने जाते थे। वही अब्दुल सत्तर के निधन से शहर में शोक की लहर देखी जा रही है।
रोहतास जिला लोजपा कार्यकर्ताओं में भी अब्दुल सत्तर के निधन पर शोक की लहर देखी जा रही है। लोजपा नेता व पूर्व सासाराम लोकसभा प्रत्याशी चंद्रशेखर पासवान ने अब्दुल सत्तर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह हमारी पार्टी में एक अभिभावक के रूप में अपनी जगह बनाए हुए थे और उनका अचानक चले जाना काफी दुखद समाचार है।