बेगूसराय: बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से है जहां बेलगाम अपराधियों ने एक बैंक में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एचडीएफसी बैंक की एक शाखा से 20 लख रुपए लूट लिए गए हैं। यह ब्रांच बेगूसराय शहर के हर-हर महादेव चौक पर स्थित है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी मनीष कुमार घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। पुलिस बैंक और आसपास के सीसीटीवी कैमरों का वीडियो खंगाल रही है। शहर के बीच स्थित बैंक में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने कानून व्यवस्था को बड़ी चुनौती दी है। जानकारी मिल रही है कि छह की संख्या में बदमाश ग्राहक के रूप में आए थे। ग्राहक बनकर आए बदमाश अन्य लोगों के साथ बैंक की शाखा में दाखिल हुए।
उनके पास हथियार थे। थोड़ी देर बाद अपराधियों में बैंक कर्मियों की पिटाई शुरू कर दी। हथियार के डर से किसी ने विरोध नहीं किया। जानकारी के मुताबिक लगभग 20 लाख की राशि लूट ली गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा जा रहा है। बैंक के पदाधिकारी अनुमान से बता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते हैं बेगूसराय पुलिस के तोते उड़ गए। स्थानीय नगर थाना के साथ बेगूसराय पुलिस के अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।
एसपी मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पहले कहा जा रहा था कि दो अपराधी बैंक में फंस गए थे।छानबीन में पता चला कि वे अपराधी नहीं ग्राहक थे। 20 लाख लूट की वारदात का अंजाम लेकर अपराधी निकल गए। हालांकि बैंक से लूटी गई राशि का अनुमान लगाया गया है। सही आकलन किया जा रहा है। एक बैंक कर्मी के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस कांड की पड़ताल कर रही है। एसपी मनीष कुमार ने कहा है कि सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस कार्रवाई कर रही है।