कटिहार। कुर्सेला व अमदाबाद थाना क्षेत्र से पुलिस ने पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया हैं। दो कट्टा, दो एक नाली बंदूक दो व 52 भी बरामद किया है। कुर्सेला थाना क्षेत्र के मधेली जरलाही में बासबाड़ी के समीप अपराध की योजना बना रहे चार अपराधी मधेली जरलाही के विपिन यादव, धनंजय यादव, प्रभास यादव व ज्योतिष यादव को सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। चारों की तलाशी लेने पर दो कट्टा, 34 पीस गोली बरामद किया गया। वही अमदाबाद थाना क्षेत्र में आमलोगों के बीच हथिया के बल भय का माहौल बनाने वाले बबलाबन्ना निवासी मनीरूल हक को पुलिस ने दो एक नाली देसी बंदूक, 18 गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुर्सेला थाना क्षेत्र में बड़े अपराध की योजना बनाते हुए चार अपराधियों को दो देसी कट्टा व 34 गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी में विपिन यादव का आपराधिक इतिहास हैं। इसपर बरारी थाना में कई कांड दर्ज हैं। साथ ही विपिन यादव दियारा क्षेत्र में हथियार के बल पर किसानों से रंगदारी वसूलने का काम करता था। जबकि गिरफ्तार अपराधी धनंजय यादव का भी आपराधिक इतिहास रहा हैं। इसपर भी बरारी थाना में कई मामला दर्ज है। वही अमदाबाद थाना क्षेत्र के बबलाबन्ना में आमजनों के बीच हथियार के दम पर भय का माहौल बनाने वाले एक अभियुक्त को दो एक नाली देशी बंदूक व 12 बोर का 18 पीस गोली के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।