संदेशखाली में महिलाओं से गैंगरेप, CAA-NRC, ममता के मंत्रियों-विधायकों पर ED की रेड, राम मंदिर, हिंदुत्व और घोटाले, इस बार पश्चिम बंगाल में मुद्दों की भरमार है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीतने वाली BJP ने इस बार 35 सीटें जीतने का टारगेट रखा है। वो हर रीजन के हिसाब से CAA और हिंदुत्व जैसे मुद्दे भुना रही है। इसका उसे फायदा भी मिलता दिख रहा है।
पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों पर 7 फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक चुनाव हैं। BJP ने संदेशखाली का मुद्दा पूरे देश में उठाया है। चुनाव से ठीक पहले CAA लागू कर दिया। हालांकि, इससे उसे वोट देने वाले मुस्लिम वोटर दूर हो सकते हैं। इसका सीधा फायदा TMC को मिलेगा।