गया। 67 वीं बीपीएससी में सफल छात्रों का गया स्थित विपार्ड में प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमे 25 प्रशिक्षणार्थियों ने मात्र 8 दिन में देश के सबसे ऊंचे पहाड़ की चोटी कंचनजंघा पर पहुंचकर देश की शान तिरंगा को फहराने का कार्य किया। उक्त कार्य पी टी आई एक्स आर्मी मैन छोटे लाल के नेतृत्व में टीम गया से रवाना हुई थी। इस टीम में शामिल प्रशांत, अल्पिका और राजन ने बताया की इसके लिए पहले से तैयारी करवाई जा रही थी। प्रतिदिन 15 किलोमीटर की दौड़, कई तरह के व्यायाम और ब्रह्मयोनी पहाड़ पर 10 किलोग्राम का पिट्ठू लेकर चढ़ाना होता था। कंचनजंघा की यात्रा 10 अप्रैल से शुरू हुई।
टीम के अभी सदस्य 15100 फीट की दूरी आठ में दिनों में पूरा किया। सुबह से 12 बजे से रात में 12 बजे तक पर्वत पर चढ़ने का कार्य किया जाता था। माइनस 13 डिग्री सेंटीग्रेट में सभी सदस्य हौसले को बुलंद करते हुए अपना लक्ष्य को पूरा किया और कंचनजंघा पर तिरंगा फहराया। अपने लक्ष्य को पूरा करके पूरी टीम काफी खुश दिख रही है। इस टीम में अभिसर कुमार, आलोक कुमार, अनिल कुमार, अल्पिका सिंह, अजय कुमार सिंह, अनुराधा किरण, जय गोपाल नाथ सरकार, जय कृष्णा यादव, कैलाश कुमार, कामना कुमारी, मुकेश कुमार राज, पंकज कुमार, प्रेम शंकर, प्रिया भारती, पप्पू कुमार प्रशांत कुमार, राजन कुमार, सुमन कुमारी, शालू कुमारी, साक्षी मिश्रा, सतेंद्र कुमार माझी, शशि कुमार, विकास कुमार और विवेक आर्या शामिल थे।