सासाराम। मिशन फाउंडेशन की आम सभा की बैठक मंगलवार को शाखा कार्यालय बाबा किड्स गार्डन स्कूल अमरा तालाब के प्रांगण में आयोजित किया गया। बैठक का उद्देश्य अध्यक्ष तथा सदस्य पद हेतु सदस्य का चुनाव करना था। बैठक में जानकारी दी गई की संस्था के वर्तमान अध्यक्ष कुंवर सोना देवी ने संस्था में अध्यक्ष पद पर बने रहने से मना कर दिया। संस्था के सचिव अश्विनी कुमार ने जानकारी दी कि सोना देवी अब संस्था की अध्यक्ष नही रहेंगी। नए अध्यक्ष पद हेतु संस्था के सदस्य मोहम्मद इस्माइल अंसारी ने सरिता कुमारी के नाम का प्रस्ताव रखा। तथा संस्था के सचिव अश्विनी कुमार ने नवल किशोर सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। नवल किशोर सिंह के असहमति जताने पर सरिता कुमारी के नाम पर चर्चा हुई। वहां उपस्थित आमसभा में सभी लोगों ने उनके नाम का अनुमोदन किया तथा तालियां बजाकर स्वीकार किया।
इस अवसर पर संस्था की कोषाध्यक्ष राजमुनि देवी ने नए अध्यक्ष सरिता देवी को माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इसके बाद नवल किशोर सिंह को संस्था के सदस्य पद के लिए पुनः नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसको वहां उपस्थित आम सभा में सभी लोगों ने स्वीकार कर लिया। संस्था के सदस्य इस्माइल अंसारी, सिद्धेश्वर सिंह, राजेश्वर सिंह ने माला पहनकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस प्रस्ताव को वहां उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमतो से प्रस्ताव पारित कर निर्विरोध चुन लिया गया।
इस प्रकार संस्था की नई अध्यक्ष श्रीमती सरिता कुमारी तथा सदस्य नवल किशोर सिंह को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के सचिव अश्विनी कुमार ने संस्था द्वारा की जा रही सामाजिक कार्यों जैसे दवनपुर के दलित बस्ती में निशुल्क शिक्षण का कार्यक्रम तथा सी. एस.आर.मद से मिलने वाले फंड के माध्यम से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही कार्यक्रमो की जानकारी दी। साथ ही संस्था के सभी सदस्यों ने कार्यकारिणी सहित इस बात पर भी बल दिया कि संस्था जिस चीज से जुड़ी है वहां भी संस्था के नए सदस्यों की जानकारी और सूचना उपलब्ध कराई जाए जैसे बैंक इत्यादि।इसके बाद संस्था के सचिव ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर सभा की समाप्ति की घोषणा की।