मुंगेर: मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र स्थित रहमतपुर बासा गांव में घर में अकेले रह रही रिटायर प्रधानाध्यापक मंजू कुमारी की हत्या बदमाशों ने कर दी। हत्या के पहले पहले बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। महिला के शव को पलंग के नीचे छोड़कर बदमाश भाग निकले। घटना गुुरुवार की देर रात की बताई जा रही है। महिला के दो पुत्र हैं, एक भागलपुर और दूसरा देवघर में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह विक्रमपुर गांव के एक लोग महिला की बेटी के कहने पर शिक्षिका का हालचाल लेने पहुंचे। घर के अंदर पहुंचे तो शिक्षिका का शव दिखा। महिला का हाथ और पैर बांधा हुआ था।
कमरे में गोदरेज सहित अन्य सामान बिखरा था। शिक्षिका के पति मुरलीधर उपाध्याय की भी मौत 1980 में गोली लगने से हो गई थी। महिला मध्य विद्यालय गोपी स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह सहित कई थाना की पुलिस पहुंची। तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने बताया की बदमाशों ने शिक्षिका की हत्या पैर-हाथ बांध कर की गई है। घर में समान बिखरा मिला है। भागलपुर से फारसेंसिक टीम पहुंच रही है। दोनों बेटे को घटना की जानकारी दी गई है।