लखीसराय: लखीसराय के टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक वार्ड 6 में शनिवार की सुबह अपराधियों ने द्वारा दो महिलाओं को गोली मार दी गई। दोनों मां-बेटी है। और सुबह के वक्त अपने घर के बाहर बैठी थीं। गोली से लगने से बेटी बसंती देवी की मौत हो गई जबकि मां लाछो देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया क रामजी यादव के घर के दरवाजे पर अपराधियों ने उनकी पत्नी लाछो देवी और बेटी बसंती देवी को गोली मार दिया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने बसंती को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी के बाद एसपी पंकज कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार पहले सदर अस्पताल फिर घटनास्थल पर पहुंचे। सदर अस्पताल में मृतक एवं घायल महिला को देखने के बाद पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचे। और घर पर मृतक के परिजनों से पूछताछ की। एसपी के समक्ष ही स्थानीय लोग पुलिस का इकबाल खत्म होने के कारण अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कह रहे थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि 2022 से ही अवध यादव एवं अशोक साव के परिवार के बीच विवाद चल रहा था जिसमें कई बार पीड़ित परिवार के ऊपर हमला हुआ। 15 दिसंबर 2023 को भी पीड़ित परिवार के एक किशोरी के घर जाने के दौरान गोली मार दी थी। वहीं 14 मई को भी पीड़ित परिवार के ऊपर गोली मार कर एक तीन माह की दुधमुंही बच्ची और उसकी मां निभा देवी को घायल कर दिया था।