सासाराम। सासाराम लोकसभा संसदीय क्षेत्र के नव निर्वाचित सांसद आज सासाराम पहुंचें। सासाराम पहुंचते ही उन्होने राजद द्वारा आयोजित लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर केक काट राजद के कार्यकर्ताओं को केक खिलते हुए लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दिया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के सांसद मनोज राम ने कहा की चुनाव से पूर्व जो वादा किया था उसे जरूर पूरा करूंगा। सांसद मनोज राम ने कहा कि रोहतास जिले में पर्यटन के काफी संभावनाएं हैं और इसे हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं, इसलिए पर्यटन क्षेत्र में भी विकास के कार्यों को लेकर आगे बढूंगा। उन्होंने कहा की रोहतास जिले में प्रयटन को बढ़ावा दिलाने का भी पूरा कोशिश करूंगा।
साथ ही उन्होंने कहा की सासाराम में पिछले कई वर्षों से लोगों द्वारा राजधानी रुकने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक पूर्व के सांसद राजधानी एक्सप्रेस को सासाराम में रुकवाने में नाकाम रहे। ऐसे में मैं वादा करता हूं की राजधानी एक्सप्रेस को सासाराम स्टेशन पर ठहराव करवाऊंगा और शहर के जनता की जो राजधानी एक्सप्रेस रुकने की मांग है उसे में हर कीमत पर पूरा करूंगा। मनोज राम ने कहा कि अपने लोकसभा क्षेत्र में जो भी विकास के कार्य हैं उसे मैं हर कीमत पर पूरा करवाऊंगा। वहीं राजद के कार्यक्रम के बाद सांसद मनोज राम कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे।
रोहतास जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनोज राम का भव्य स्वागत किया गया। बता दे की सासाराम लोकसभा सीट से मनोज राम ने भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद मुनीराम के बेटे शिवेश राम को हराकर जीत दर्ज किया है। जीत के बाद मनोज राम आज पहली बार सासाराम पहुंचे और पार्टी कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के रोहतास जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, डॉक्टर जावेद अख्तर के अलावा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।