सासाराम। सासाराम के होटल बुद्धा में काग्रेस के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सासंद राहुल गांधी का 54 वां जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस नेता हीरा राम की अध्यक्षता में केक काट कर बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमे कांग्रेस एलायंस के कार्यकर्त्ता एवं समर्थको ने शिरकत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महागठबंधन में शामिल लोगों ने राहुल गांधी के 54 वें जन्मदिवस पर बधाई दिया एवं लंबी उम्र की कामना किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी ने कहा कि राहुल गांधी काग्रेस के ही नही देश के भी भविष्य है और इन्ही के नेतृत्व मे युवाओं को नौकरी और देश के किसानो का भविष्य बदलेगा। मौके हीरा राम, तौफीक अहमद मकरानी, चांद अशरफ, जय प्रकाश पांडेय, मुकेश कुमार, अरविंद यादव, सद्दाम रजा, अरविन्द अमर, लुकमान अहमद, सतेंद्र कुमार यादव, रंजीत राम, दया शंकर राम, जोखन बिंद, रिंकू देवी, अशोक कुमार पाण्डेय, चंद्रमा पाण्डेय, तेजपति राम, जसीम फारूकी, रजनीश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थें।