पटना : बिहार में मानसून प्रवेश के बाद भी लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। बिहार के कई जिलों में लु का असर देखा जा रहा है। वही उमश भरी गर्मी से लोगों को भी राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण बिहार में लु का येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना समेत बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, भोजपुरी और नालंदा जिले में लू का असर रहेंगे। इन जिलों में लोगों को अभी लु का असर झेलना पड़ेगा। वही मौसम विभाग ने आज बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है, कोशी, सीमांचल और उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात होने की संभावना है. वहीं राजधानी पटना में सोमवार को भी दिनभर लोग तीखी धूप और उमश भरी गर्मी से परेशान दिखे।
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अररिया, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश के आसार है। वहीं गोपालगंज सारण , पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इधर बिहार में मानसून के एंट्री के साथ ही आसमानी आफत भी गिरना शुरू हो गया है। बक्सर में ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि रोहतास जिले में भी ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बक्सर जिला के सारा गांव में ठनका गिरने से दो लोगों को मौत हो गई जबकि अमेहता गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही रोहतास जिले के नोखा प्रखंड के ठेकही बलिरामपुर में भी ठनका गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई।