सासाराम। सासाराम स्थित कुशवाहा सभा भवन के संस्थापक स्वतंत्रता सेनानी वंश रोपन सिंह, रामयादी महतो, देवशरण सिंह, राजनाथ सिंह, रामजग सिंह,शिव कुमार मेहता ध्रुवनारायण सिंह का श्रद्धांजलि दिवस समारोह कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह के अध्यक्षता एवं कुशवाहा सभा भवन के ट्रस्टी संरक्षक सत्यनारायण स्वामी के संचालन में कुशवाहा सभा भवन शुक्रवार को संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन प्रख्यात भाषा वैज्ञानिक एवं इतिहासकार प्रोफेसर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश कुमार मौर्य (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश, डेहरी विधायक फतेह बहादुर सिंह, नगर निगम मेयर काजल कुमारी, उप मेयर सत्यवंती देवी ने दीप जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कुशवाहा सभा भवन सासाराम के सचिव शिवकुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने किया। समारोह में अनेक वक्ताओं ने उन संस्थापकों के बारे में बताया कि उन दिनों आजादी की लड़ाई अपने चरम सीमा पर थी आजादी की लड़ाई लड़ते हुए 1946 में कुशवाहा सभा भवन धर्मशाला के लिए जमीन खरीद कर कुशवाहा सभा भवन धर्मशाला का स्थापना किया था।
देश और समाज के लिए अपना सारा जीवन समर्पित किया था उन वक्ताओं में। डॉ निर्मल कुमार सिंह डॉ अमित कुमार डॉक्टर नीतू नवीन डॉक्टर हरीश कुमार , सुग्रीव सिंह, लाल बिहारी सिंह, रोहन लाल मेहता, बाबूराम सिंह पूर्व मुखिया नारायण बौद्ध, डॉक्टर विवेक सिंह, जी एन वर्मा, रेगर पासवान, गुड्डू, मिथिलेश सिंह, सुदामा सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, संतोष सिंह विक्रम सिंह, डॉक्टर महावीर सिंह रामेश्वर सिंह, राजेंद्र सिंह, अभय कुमार सिंह ,अशोक सिंह ,हरिहर सिंह, जगरोपण सिंह, दिलवास अंसारी, सुभाष सिंह, रमेश कुमार, जगत प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, डॉक्टर लता सिंह, लीलानंद, दीनानाथ सिंह, डॉक्टर आदित्य प्रकाश, नागेंद्र मौर्य, पुस्तक के विक्रेता देवेंद्र सिंह इत्यादि को अंगवस्त्र एवं पुष्प माला से सम्मानित किया गया तथा महिला योगा समिति के सभी महिलाओं के भी स्वागत किया गया।