सासाराम। पटना में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज को लेकर बिहार कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। उसी को लेकर गुरुवार को सासाराम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। रोहतास कांग्रेस जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि बिहार सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो गई है और हक मांगने वाले पर लाठी बरसा रही है। बता दे की कल बुधवार को पटना में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव कर रही थी इस दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की गई थी जिसमें यूथ कांग्रेस के नेता घायल हो गए थे। उसी के विरोध में आज पूरे बिहार में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संविधान में सबको बोलने का और अपने हक की लड़ाई के लिए आवाज उठाने का अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, हत्या, बलात्कार के बढ़ते मामलों के साथ-साथ बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का मुद्दा एवं अग्नि वीर का मुद्दा को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन सरकार के आदेश पर पटना पुलिस ने बेरहमी से उनकी पिटाई की है जो एक निंदनीय घटना है। कन्हैया सिंह ने कहा कि बिहार के नीतीश कुमार तुरंत उन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए निलंबित करें। मौके पर यूथ कांग्रेस के विवेक कुमार उर्फ डब्लू कुमार, डॉक्टर जावेद सहित कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।