तीसरी सोमवारी पर पूर्व विधायक ने किया जलाभिषेक
सासाराम। सावन की तीसरी सोमवारी पर शहर के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गई। भक्त सुबह से ही भगवान शिव का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। शहर के प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव शिव मंदिर में भी सावन की तीसरी सोमवारी पर भक्तों की भीड़ देखी गई। जीटी रोड से गुजर रहे कावरियों का जत्था भी बुढ़वा महादेव शिव मंदिर में माथा टेक कर आगे बढ़ते हुए नजर आए। तो वहीं शहर के तकिया स्थित बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की लाइन देखी गई। हाथों में जल और पुष्प लेकर भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। तो वही सासाराम के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ताराचंडी धाम में भी सावन की तीसरी सोमवारी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ताराचंडी धाम में हजारों की संख्या में भक्तों ने माथा टेका और मां तारा चंडी का आशीर्वाद लिया। बता दे की सावन में शहर के प्रसिद्ध शिवालयों में लोगों की भीड़ देखी जाती है, लेकिन सोमवारी के दिन काफी संख्या में भक्त जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं और भगवान को जलाभिषेक कर सुख एवं समृद्धि की कामना करते हैं। सासाराम के पूर्व विधायक अशोक कुमार ने भी सावन की तीसरी सोमवारी पर ताराचण्डी के समीप स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचे। पूर्व विधायक ने बुढ़वा महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया और सुख और समृद्धि की कामना किया।
कावरियों को की गया सम्मानित
बक्सर से जल लेकर लौटे कावरियों के जत्था का सासाराम में स्वागत किया गया। सासाराम की डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी ने सभी कावरियों का भव्य स्वागत किया और उनको सम्मानित किया। बता दे कि तकिया के रहने वाले दर्जनों कांवरिया कावर लेकर गंगाजल लाने बक्सर गए हुए थे। बक्सर से गंगाजल लेकर कांवरियों का दल पैदल सासाराम के तकिया स्थित बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा जहां उन लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। उप चेयरमैन सत्यवती देवी ने बताया कि इस क्षेत्र के दर्जनों लोग प्रत्येक साल बक्सर जाते हैं और वहां से गंगाजल लाकर तकिया स्थित बाबा तिलेश्वर नाथ को चढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि सावन की तीसरी सोमवारी को कांवरियों का जत्था बक्सर से जल लेकर सासाराम पहुंचा और यहां जलाभिषेक किया। मौके पर पूर्व उप चेयरमैन चंद्रशेखर कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।