आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के मठियापुर गांव में शनिवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे एक किसान को गोली मार दी और फरार हो गए। जख्मी 55 वर्षीय सुनील साव चांदी थाना क्षेत्र के मठियापुर गांव निवासी स्व.शिव जन्म साव के पुत्र है। वे पेशे से किसान है। जख्मी किसान को गोली दाएं साइड सिर में लगी है। सदर अस्पताल,आरा में प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। हमलावर दो की संख्या में थे। इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुरुआती में पूछताछ में भूत-प्रेत के चक्कर में चचेरे भाई पर ही गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ भी चल रही है।
घटना रात डेढ़ बजे के आसपास की है। इधर ,जख्मी किसान की पत्नी मालती देवी ने बताया कि शनिवार की देर रात उनके पति घर के बाहर मच्छरदानी में सोए हुए थे। साथ में वह भी थी। इस दौरान दो हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और बिना कुछ बोले उनके दाएं साइड सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज और खून के छींटे शरीर पर पड़ी तो वह जगी। इसके बाद दोनों बदमाश वहां से भाग गए। इधर, चिल्लाने की आवाज सुनकर घर में सो रहे अन्य सदस्य बाहर आए । इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर जख्मी किसान की पत्नी मालती देवी ने बताया कि विवाद तो है, लेकिन क्या विवाद है ,यह उन्हें नहीं मालूम है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।