पटना। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। संजय झा ने कहा की तेजस्वी यादव जो सपना देख रहे हैं उसे बिहार की जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। श्री झा ने कहा को लोकसभा चुनाव में ही जानता ने नकारा दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से पहले किसकी सरकार थी और उस सरकार में बिहार का क्या हाल था ये सबको पता है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनसे पूछिए कि लोकसभा चुनाव में क्या-क्या बोल रहे थे और क्या हुआ। देश और राज्य की जनता ने तो रिजल्ट दे दिया। श्री झा ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के चेहरे वोट देते हैं और रिजल्ट देते हैं।
श्री झा ने कहा कि हम लोग विधानसभा भी आराम से जीतेंगे और सपना जो तेजस्वी यादव पाले हुए हैं यह बिहार की जनता कभी पूरा होने नहीं देगी। संजय झा ने कहा कि बजट में जो बिहार को मिलता था वो मिलना शुरू हो गया हैं। उन्होेके कहा की बिहार बजट में घोषणा के बाद ही पैसा मिलना शुरू हो गया है और इसी 5 साल में बिहार का कायाकल्प होना है। वही तेजस्वी यादव की यात्रा पर उन्होंने कहा है यात्रा के दौरान बताएंगे कि 17 महीने में हमने क्या काम किया है। उन्होंने कहा कि उनको बोलने दीजिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे जो काम हुआ है वह उनके चेहरे पर हुआ है। श्री झा ने कहा की राज्य का मुखिया नीतीश कुमार थे राज्य के मुखिया के निर्देश पर ही काम हुआ। उन्होंने कहा की तेजस्वी यादव को उस 15 साल के शासनकाल के बारे में बताना चाहिए जो नीतीश कुमार से पहले था।