नालंदा: नालंदा जिले में मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगड़ी गांव में शनिवार को गोलीबारी की घटना ने स्थानीय लोगों को दहला दिया। इस हमले में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी आठ वर्षीय पोती घायल हो गए। घायल कृष्णा यादव के बेटे नागेंद्र कुमार ने बताया कि उनके परिवार का गुड्डू यादव नामक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। यह झगड़ा सूरत की एक फैक्ट्री में काम करने वाले गुड्डू यादव के भाई सूरज यादव एवं चचेरे भाई राकेश कुमार के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट हुआ था। नागेंद्र के अनुसार, गुड्डू यादव और उसके साथी राधे यादव तथा सूरज यादव ने सुबह खेत में काम कर रहे विनय यादव पर हमला किया। जब विनय वहां से भागने लगा, तब आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसी दौरान कृष्णा यादव और उनकी पोती निशा जो घर के बाहर बैठी हुई थी, गोलियों की चपेट में आ गए। विनय यादव, राकेश कुमार का भाई है।
वहीं, इस मामले में मानपुर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गोंगड़ी पर गांव में गोली लगने से दो व्यक्ति जख्मी हो गए। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। तब पाया कि कृष्णा यादव एवं उनकी पोती निशा कुमारी के हाथ में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई है, उसमें कृष्ण यादव का भतीजा राकेश कुमार, जो गुड्डू यादव गोली मारने वाला है। उसका भाई सूरज कुमार सूरत में काम करने के दौरान मारपीट किया था। इसी बात को लेकर तनाव था। उक्त विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। कृष्ण यादव के फर्द बयान पर कुल सात लोगों को आरोपित कर मामला दर्ज कर लिया गया है एवं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी में जुट गई है।