गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
सासाराम। गांधी जयंती के अवसर पर आज सासाराम के कांग्रेस नेता व सासाराम सांसद मनोज कुमार भारती ने सासाराम के धर्मशाला चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनका नमन किया। बता दे कि गांधी जयंती के अवसर पर आज विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया गया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। इस अवसर पर सासाराम सांसद सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया और लोगों के बीच शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद मनोज कुमार भारती ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे और उन्हें स्वच्छता काफी पसंद थी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में महात्मा गांधी का योगदान रहा।
इस योगदान की बदौलत आज हम लोग आजाद हैं, इसलिए ऐसे महान विभूति को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के युवा वर्ग को भी महात्मा गांधी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है और उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। तभी हम एक बेहतर और सशक्त देश की कल्पना कर सकते है। उन्होंने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराया। यह हम सब के लिए प्रेरणा का श्रोत है की अहिंसा से भी विजय प्राप्त हो सकती है। मौके कांग्रेस जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, कांग्रेस नेता डॉ जावेद अख्तर, जीएम अंसारी, लोकेश तिवारी, धनंजय मेहता, नवल किशोर, सुमंत कुशवाहा, युवा कांग्रेस नेता मनीष चौबे सहित अन्य कांग्रेस के नेताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया।