सासाराम के किसान जितेंद्र कुमार पान के पत्ते की खेती कर कमा रहे लाखों का मुनाफा
सासाराम: बिहार के किसान अब पारंपरिक खेती से हटकर नई तकनीक और नई फसलों की खेती करने लगे हैं और इसमें उनका बेहतर भविष्य भी नजर आ रहा है। इसी कारण बिहार में नई फसलों एवं फलों के उत्पादन देखने को मिल रहा है। इधर रोहतास जिले के किसान भी अब पारंपरिक खेती को छोड़ नई खेती करने में जुड़ गए हैं और काफी मुनाफा कमा रहे है। बता दे कि रोहतास जिले के एक किसान ने स्ट्रॉबेरी की खेती कर कृषि वैज्ञानिकों के सारे दावों को फेल कर दिया था तो वहीं अब एक अन्य किस ने अपने खेत में पान की खेती कर एक बार फिर कृषि वैज्ञानिकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सासाराम प्रखंड अंतर्गत धौडाढ़ पंचायत के मेदनीपुर गांव के एक किसान पान की खेती कर लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया है।
मेदनीपुर के रहने वाले किसान जितेंद्र कुमार ने महज प्रयोग रूप में पान की खेती की शुरुआत की थी. परंतु कुछ ही महीनों में बेहतर परिणाम मिलने के बाद उन्होंने वृहत पैमाने पर पान की खेती करनी शुरू कर दी। आज जितेंद्र कुमार इस पान की खेती अपने खेत में उगा रहा है, जिससे पान के पत्ते की अच्छी निकासी हों रही हैं इस पान की खेती को लोग दूर-दूर से देखने के लिए आ रहे हैं. किसान जितेंद्र कुमार का जुगाड़ और तरीका लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वो लगातार उनके खेत में पहुंच रहे हैं. हर कोई उनके इस खेती की तारीफ कर रहा है और उनसे पान की खेती करने का गुर सीख रहे है।
जितेंद्र कुमार बताते है की वो खुद पान बेचते है और इसके लिए बाजार से पान का पत्ता लाते थे। उन्होंने बताया की महज प्रयोग के तौर पर पान का कुछ प्लांट लगाया था लेकिन उसके बेहतर परिणाम को देखते हुए अब वो व्यापक तौर पर उसकी खेती शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अब वह अपने दुकान पर इसी पत्ते का पान बेचते हैं और बाजारों में भी इस पत्ते का सप्लाई करते हैं इससे उनको बेहतर आमदनी हो रही है।