सासाराम। पांचवी जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 13 मई को किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए रोहतास जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बॉक्सिंग संघ के अध्यक्षता में बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि 5 वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 मई को खेल भवन न्यू स्टेडियम सासाराम में होगा। इस प्रतियोगिता में चारों वर्ग के प्रतिभागी जिसमें सब जूनियर, जूनियर, यूथ, सीनियर वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। जिनको भी इस प्रतियोगिता में भाग लेना होगा वह खेल भवन न्यू स्टेडियम फजलगंज से 12 मई तक फॉर्म भर कर प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
वेट कैटेगरी के अनुसार अलग अलग प्रतियोगिता
बॉक्सिंग संघ के महासचिव नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता अलग-अलग वेट कैटेगरी के अनुसार होंगे। सब जूनियर में 27 किलोग्राम, 29 किलोग्राम, 31 किलोग्राम, 33 किलोग्राम 35, किलोग्राम, 37 किलोग्राम, 39 किलोग्राम, 42 किलोग्राम, 44 किलोग्राम, 46 किलोग्राम, 50 किलोग्राम का होगा। जूनियर वर्ग में 44 किलोग्राम, 46 किलोग्राम, 49 किलोग्राम, 52 किलोग्राम, 56 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 80 प्लस, यूथ वर्ग में 48 किलोग्राम, 52 किलोग्राम, 56 किलोग्राम, 60 किलोग्राम ,65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 50 किलोग्राम, 90 किलोग्राम, 90 प्लस , सीनियर वर्ग में 49 किलोग्राम, 52 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 63 किलोग्राम, 67 किलोग्राम, 71 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 50 किलोग्राम, 90 किलोग्राम और 90 प्लस वजन कैटेगरी के अनुसार प्रतियोगिताएं होंगी.
उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है और इस प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मैं भाग लेने के लिए इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी ही जाएंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जून में होगी। जिला बॉक्सिंग संघ के बैठक में रोहतास जिला बॉक्सिंग संघ के संरक्षक संजय कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष माधव कुमार मिश्रा के अलावा सदस्य राहुल कुमार, अरविंद कुमार, धनंजय कुमार, निखिल कुमार, सुजीत मिश्रा, कुमार उज्जवल, चंचल कुमारी, खुशबू कुमारी आदि लोग मौजूद थे।