कुदरा (कैमूर)। क्रीड़ा भारती कैमूर जिला इकाई की बैठक पूनम प्लाजा कुदरा के सभागार में की गई। बैठक की अध्यक्षता कैमूर इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह पिंटू ने की तथा संचालन कैमूर इकाई के मंत्री सत्यम कुमार ने किया। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के मुख्य रूप से चल रहे उद्देश्यों के ऊपर प्रकाश डाला गया जिसमें मुख्य रूप से सूर्य नमस्कार ,21 जून के महा योग दिवस, क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा, जीजा मां पुरस्कार, अन्य विषयों पर लोगों के बीच में जानकारी दी गई। साथ में कैमूर जिला इकाई के कार्य समिति की भी सदस्यों की संख्या को दायित्वों के साथ बढ़ाया गया।
इसमें मुख्य रूप से कैमूर जिला के प्रभारी श्री प्रमोद कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह वो विकास राय भोजपुरिया बाबा, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह सहकोषाध्यक्ष नितेश कुमार रस्तोगी, जिला सह प्रभारी विकास कुमार पांडे अमित कुमार सिंह ,जिला खेल प्रभारी शशि मोहन सिंह एवं अन्य कार्य समिति के सदस्य सहित आनंद तिवारी ,राजू पांडे ,दिवाकर सिंह ,अंकुर जायसवाल जैसे सैकड़ों युवाओं को और समाजसेवी और खेल प्रेमियों को संगठन में शामिल किया गया और उन्हें खेल के साथ जुड़ने के लिए आह्वान किया गया।
इस बैठक के मार्गदर्शक हमारे बिहार प्रदेश दक्षिणी प्रांत के अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेश्वर राज जी के कुशल मार्गदर्शन में हुआ और पूरी कमेटी ने संगठन के उद्देश्यों को कैमूर जिला के जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।बैठक का आयोजन मुख्य रूप से सह मंत्री प्रमोद कुमार सिंह वो रणधीर प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। महिला शक्ति प्रमुख रश्मि जयसवाल की अनुपस्थिति में उनसे विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल किया गया तथा श्रीमती जायसवाल द्वारा महिला खिलाड़ी सर्वेक्षण को तत्काल संपन्न कराने का भरोसा दिलाया गया।