नसरीगंज। स्थानीय बरडीहां गांव में 10 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा व यज्ञ मेले के लिए यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ बड़ी संख्या में उमड़ पड़ी है। प्रखंड के आसपास एवं दूसरे प्रखंडो समेत समस्त जिले के क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव के महिला-पुरुष सुबह से ही परिक्रमा स्थल व सूर्य मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के लिए कतारबद्ध हैं। इस दौरान ओम नम: शिवाय,जय श्री राम,जय हनुम्नते के उद्घोषों व मंदिरों की घंटियों की ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। यज्ञ मंडप की परिक्रम के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे है। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। तेज धूप के कारण यहां सुबह चार बजे से 10 बजे तक तथा शाम पांच बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रद्धालु महिला, पुरुष तथा बच्चे परिक्रमा में भाग ले रहे हैं।
यज्ञ मंडप में आचार्यों द्वारा पूजा अर्चना, हवन आदि का संचालन किया जा रहा है।वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कमेटी के सदस्य पूरी तरह मुस्तैद दिख रहे हैं। बता दें कि 10 दिवसीय महायज्ञ समिति के प्रसार प्रसार मंत्री संतोष कुमार सिंह,उपाध्यक्ष राज कुमार ने बताया की यज्ञ की पूर्णाहुति 18 मई को पूरे विधि विधान के साथ की जाएगी। यज्ञ स्थल पर दिनारा के एसके इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर रिंकू श्रीवास्तव के द्रारा मनोरंजन के लिए मारुति सर्कस, मीना बाजार, ड्रैगन, ब्रेक डांस, नाई झूला, टावर झूला, स्कोर्पियो झूला, मिकी माउस, हेलीकॉप्टर आदि की व्यवस्था की गई है। जिसपर यज्ञ में आने वाले लोग उक्त सभी वस्तुओं का आनन्द भी ले रहे हैं। उसके साथ यज्ञ के स्थल के आस पास सैंकड़ों दुकानें लगी हैं जहां खिलौने समेत विभिन्न खाद सामग्रियों से पटा हुआ है।